India vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Highlights :भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। सिर्फ 95 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 7 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। भारतीय टीम की अपनी सरजमीं पर यह लगातार 18वीं सीरीज जीत है। भारत ने 7.36 की रनरेट से रन बनाकर यह मुकाबला जीता, जो 147 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा है।  

Advertisement

भारत को कप्तान रोहित शर्मा (8) और शुभमन गिल (6) और यशस्वी जायसवाल के रूप में तीन झटके लगे। भारत के लिए मुकाबले में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंदो में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली 27 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट और ताइजुल इस्लाम ने एक विकेट लिया। 

पांचवें और आखिरी दिन 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम दूसरी पारी में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ अंपायरों ने लंच की घोषणा भी कर दी। बता दें कि भारत ने पहली पारी में 52 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। 

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में ओपनिगंग बल्लेबाज शादमान इस्लाम ने 101 गेंदों में 50 रन और मुशफिकुर रहीम ने 63 गेंदों में 37 रन लिए। इसके अलावा कोई औऱ खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका। 

भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह औऱ रविचंद्रन अश्विन ने 3-3 विकेट और आकाश दीप ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश टीम पहली पारी में 233 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओर में 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाकर पहली पारी में अहम बढ़त हासिल की थी। 

बता दें कि इस मुकाबले के पहले तीन दिन बारिश और मैदान गिला होने के कारण सिर्फ 35 ओवर का खेल ही हो पाया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार