India vs England 5th Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 64 रन के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की। तीसरी बार ऐसा हुआ है जब भारत ने एक टेस्ट सीरीज मे 4 टेस्ट जीते हैं। इससे पहले 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत ने 4 टेस्ट जीते थे। 

 
Advertisement

पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 195 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जो रूट ने टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 128 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 31 गेंदों में 39 रन, टॉम हार्टली ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।  

इससे पहले तीसरे दिन की शुरूआत में भारतीय टीम पहली पारी में 477 रनों पर ऑलआउट हो गई और पहली पारी में 259 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। भारत के लिए शुभमन गिल (110) औऱ कप्तान रोहित शर्मा (103) ने शानदार शतक जड़े। वहीं देवदत्त पडिक्कल (65), यशस्वी जायसवाल (57) और सरफराज खान (56) के बल्ले से अर्धशतक आए। निचले क्रम में कुलदीप यादव ने 30 रन और जसप्रीत बुमराह ने 20 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शोएब बशीर ने 5 विकेट, जेम्स एंडरसन और टॉम हार्टली ने 2-2 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने 1 विकेट हासिल किया।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में जैक क्रॉली (79) के अर्धशतक की बदौलत 218 रन बनाए थे। भारत के लिए पहली पारी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट, रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार