गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अर्धशतक के दम पर भारत ने रायपुर के शदीद वीर नारायण इंटरनेशनल स्टेडियम मे खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के 109 रन के जवाब में भारत ने 20.1 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

8 खिलाड़ी दहाईं से कम पर आउट

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 34.3 ओवर में कुल 108 रन पर ऑलआउट हो गई।  न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में झटका लगा। जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने रन नहीं दिए और कीवी टीम में दबाव बनाया, जिसके चलतेथोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

न्यूजीलैंड के पहले पांच विकेट सिर्फ 15 रन पर गिर गए थे, इसके बाद छठे विकेट के लिए 41 रन की और सातवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई।
न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल सैंटनर ने 27 और माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन की पारी खेली। टीम के बाकी 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट, वॉशिंगटन सुंदर और हार्दिक पांड्या ने दो-दो, वहीं मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

रोहित शर्मा ने जड़ा धमाकेदार पचास

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर आसानी से जीत हासिल की। रोहित ने 50 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली और शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा शुभमन गिल ने 53 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए हेनरी शिपली और मिचेल सैंटनर ने एक-एक विकेट लिया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार