श्वेता सहरावत (Shweta Sehrawat) के तूफानी अर्धशतक और पार्शवी चोपड़ा (Parshavi Chopra) की की गेंदबाजी के दम पर भारत ने शुक्रवार (27 जनवरी) को खेले गए आईसीसी अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 (ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2023) के समीफाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत पहले अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Advertisement

सहरावत ने ठोका अर्धशतक 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 33 रन के कुल स्कोर पर कप्तान शेफाली वर्मा (10 रन) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद श्वेता सहरावत ने सौम्या तिवारी (20 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। सहरावत ने 45 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली, जिसमें दस चौके जड़े। बता दें कि सहरावत इस टूर्नामेंट में सबसे 292 रन बनाए हैं। सहरावत के इस तूफानी अर्धशतक के दम पर भारत ने 14.2 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। 

न्यूजीलैंड के लिए दोनों विकेट अन्ना ब्राउनिंग ने लिए। 

गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

इससे पहले टॉस जीतकर शेफाली वर्मा ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। भारत का फैसला सही साबित हुआ और न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन ही बना सकी। जॉर्जिया प्लिमर ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, वहीं इसाबेला टकटकी ने 26 रन की पारी खेली। बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड टीम की छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। 

Advertisement

भारत के लिए पार्शवी चोपड़ा  ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। इसके अलावा मनंत कश्यप, तिताशू साधू. कप्तान शेफाली वर्मा और अर्चना देवी ने एक-एक विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार