India vs Pakistan: रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की तूफानी पारी से भारतीय टीम ने शुक्रवार (7 नवंबर) को मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में खेले गए  Hong Kong Sixes 2025 के मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पाकिस्तान को 3 रन से हरा दिया।  

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने निर्धारित 6 ओवर में 4  विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। जिसमें उथप्पा न 11 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 28 रन और भरत ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें 2  चौके औऱ 2 छक्के जड़े। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े।

इसके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों में नाबाद 17 रन की पारी खेली। 

पाकिस्तान के लिए मुहम्मद शहजाद ने 2 विकेट और अब्दुल समद ने 1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में पाकिस्तान ने 3 ओवर में 1 विकेट  के नुकसान पर 41 रन बनाए। जिसके बाद बारिश ने खलल डाला और अंपायरों ने मुकाबला खत्म करने का फैसला किया और भारत की टीम 2 रन से मुकाबला जीत  गई। पाकिस्तान के लिए ख्वाजा नफे ने 9 गेंदों में नाबाद 18 रन और अब्दुल समद ने 6 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए एकमत्र विकेट स्टुअर्ट बिन्नी के खाते में आया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत का अगला मुकाबला शनिवार (8 नवंबर) को कुवैत की टीम के खिलाफ होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार