India vs Sri Lanka 1st T20I: भारतीय टीम ने शनिवार (27 जुलाई) को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गौतम गंभीर ने बतौर कोच औऱ सूर्यकुमार यादव ने बतौर नियिमत कप्तान जीत के साथ अपने कार्यकाल की शुरूआत की है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने मिलकर शानदार शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए छह ओवर में 74 रन जोड़े। जायसवाल ने 21 गेंदों में 40 रन और गिल ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए।  तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 58 रन जोड़े, जिसमें उन्होंने आठ चौके और दो छक्के जड़े। वही ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 49 रन की पारी खेली।

Advertisement

श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इसके जवाब श्रीलंका की शुरूआत शानदार रही, पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर में 84 रन की साझेदारी की। निसांका ने  48 गेंदों में सात चौकों औऱ चार छ्क्कों की मदद से 79 रन, वहीं मेंडिस ने 27 गेंदों में 45 रन की बनाए। इन दोनों के अलावा मेजबान टीम का कोई और बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। जिसके चलते श्रीलंका 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट हो गई। 

भारत के लिए रियान पराग ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट, मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार