India vs West Indies 1st Test Match Report: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान भारतीय टीम ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

286 रन के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में रन पर ऑलआउट हो गई। टॉप स्कोरर रहे एलिक एथेनेज ने 74 गेंदों में 38 रन बनाए, वहीं जस्टिन ग्रीव्स ने 52 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने उतरे जेडन सील्स ने 12 गेंदों में 22 रन की धमाकेदार पारी खेली। लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ सका। जिस कारण वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 146 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट,कुलदीप यादव ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल के शुरूआत के साथ ही 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन के स्कोर के साथ पहली पारी घोषित कर दी औऱ वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। इसके साथ ही भारत ने पहली पारी में 286 रनों की विशाल बढ़त हासिल की।

भारत के लिए पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे ध्रुव जुरेल, जिन्होंने 210 गेंदों में 125 रन बनाए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 176 गेंदों में नाबाद 104 रन और केएल राहुल ने 197 गेंद में 100 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में कप्तान रोस्टन तेज ने 2 विकेट, जेडन सील्स, खैरी पिएरे औऱ जॉमेल वॉरिकन ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 162 रन बनाए।  वेस्टइंडीज के लिए टॉप स्कोरर रहे जस्टिन ग्रीव्स ने 48 गेंद में 32 रन की पारी खेली। वहीं शाई होप ने 36 गेंद में 26 रन और कप्तान रोस्टन चेज ने 43 गेंद में 24 रन बनाए। कैरेबियाई टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहली पारी में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट औऱ वॉशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार