India vs Ireland T20I: दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और संजू सैमसन (Sanju Samson) की तूफानी पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार (28 जून) को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में आय़रलैंड को 4 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने दो मैच की यह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस रोमांचक मुकाबले में भारत के 225 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत तूफानी रही और पॉल स्टर्लिंग और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 72 रन जोड़े। इसके बाद गैरेथ डेलानी (0) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। बालबर्नी ने 37 गेंदों में 60 रन और स्टर्लिंग ने 18 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा हैरी टेक्टर ने 39 रन, वहीं जॉर्ज डॉकरेल ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन और मार्क अडायर ने 12 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। जिसकी बदौलत आयरलैंड जीत के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंची। 

Advertisement

भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई और उमरान मलिक ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 13 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (3) के रूप में पहला झटका लगा।  इसके बाद संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 176 रनों की साझेदारी की। 

हुड्डा ने एतेहासिक शतक जड़ते हुए 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन ने 42 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका और भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने तीन विकेट, जोशुआ लिटिल और क्रेग यंग ने दो-दो विकेट हासिल किए। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार