भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने रोमांचक तरीके से मैच को आखिरी ओवर में 3 विकेट से अपने नाम किया।

Advertisement

सभी मुख्य बल्लेबाजों के आउट होने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को हार जाएगी लेकिन फिर दीपक चाहर के 69 रन और भुवनेश्वर कुमार के 19 रनों की बदौलत भारत ने श्रीलंका पर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इसी जीत के साथ अब भारत ने अपने नाम वनडे क्रिकेट में किसी एक टीम पर  सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का रिकॉर्ड बना लिया है। यह भारत की श्रीलंका पर 93वीं जीत थी। इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया का है जिसने न्यूजीलैंड की टीम के ऊपर 92 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान की टीम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 92 मैच जीते हैं। चौथी टीम की बात करे तो इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भी वनडे में 84 मुकाबले जीतने का कारनामा किया है।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका टीम ने भारत के सामने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए जवाब में भारत ने इस लक्ष्य को 49.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार