ब्लॉमफोनटेन (दक्षिण अफ्रीका), 21 जनवरी | मौजूदा चैंपियन भारत ने यहां जारी आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को जापान को 41 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने जापान को 22.5 ओवरों में पवेलियन लौटा दिया। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच रन देकर चार विकेट लिए जबकि कार्तिक त्यागी को तीन विकेट मिले। अब भारत को जीत के लिए 42 रनों की दरकार है।

Advertisement

यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अभी तक का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे न्यूनतम है। कनाडा और बांग्लादेश भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में 41-41 रनों पर ऑल आउट हो चुकी हैं।

Advertisement

जापान के शुरुआती दो विकेट पांच रनों के कुल योग पर गिर गए। कप्तान और विकेटकीपर मार्कस थुरगेट एक रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद पांच रन के कुल योग पर ही रवि बिश्नोई ने नील डेट (0) को आउट किया।

सात रन बनाने वाले शू नोगुची का विकेट 14 रन के कुल योग पर गिरा। शू को बिश्नोई ने बोल्ड किया। इसके बाद जापान ने 14 रन के कुल योग पर ही काजुमासा ताकाहाशी (0) का विकेट गंवाया।

19 रन के कुल योग पर इशान फार्टयाल (0) आउट हुए और इसी योग पर एश्ले थुरगेट (0) तथा देबाशीष साहू (0) भी चलते बने।

जापान की टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। भारत की ओर से आकाश सिंह ने दो और विद्याधर पाटिल ने भी एक विकेट लिया।

Advertisement

भारत अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हरा चुका है, जबकि जापान को अपने पहले मैच से एक अंक मिला था। जापान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरी थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्य हो गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया था।

भारत एक मैच के बाद दो अंक लेकर इस ग्रुप में शीर्ष पर है जबकि जापान एक मैच के बाद एक अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार