1 नवंबर। इंडिया ए और इंडिया सी के बीच आज यानि 1 नवंबर को रांची में देवधर ट्रॉफी 2019 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंडिया सी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

 इंडिया सी के कप्तान शुभनव गिल ने कमाल करते हुए बतौर कप्तान जिम्मेदारी उठाई और शानदार शतक ठोक दिया है। शुभमन गिल इस समय अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 3 छक्के जमा चुके हैं। इसके साथ - साथ मयंक अग्रवाल के बल्ले से भी सेंचुरी निकली है।

Advertisement

मयंक अग्रवाल 111 गेंद पर 120 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में मयंक ने 15 चौके और 1 छक्के जमाए हैं। इंडिया सी टीम इस समय 2 विकेट पर 262 रन बना चुकी है। मयंक और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 226 रनों की शानदार साझेदारी हुई है। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी कर जता दिया कि वो एक बेहतरीन उभरते हुए बल्लेबाज हैं और भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार