भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे है। शमी अपनी चोट से उबर रहे है और उन्होंने गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी करनी शुरू कर दी है। अब सभी के मन में ये सवाल उठ रहा है शमी की वापसी कब होगी इस चीज से पर्दा चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर ने उठा दिया है। 

अगरकर ने टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "हम जानते हैं कि वे लोग कौन हैं, इस समय कुछ चोटें हैं और उम्मीद है कि वे वापस आ जाएंगे। शमी ने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है, जो एक अच्छा संकेत है। 19 सितंबर को पहला टेस्ट (बांग्लादेश के खिलाफ) है और हमेशा यही लक्ष्य था। मुझे नहीं पता कि यह उनके ठीक होने की समयसीमा है या नहीं, इसके बारे में एनसीए के लोगों से पूछना होगा।"

आपको बता दे कि टखने की चोट के कारण दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी घर से बाहर साउथ अफ्रीका और घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप भी, जिसे भारत ने जीता वो नहीं खेल पाए थे। वो अब कब वापसी करेंगे इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शमी ने 64 टेस्ट मैच खेले है और 27.71 की औसत से 229 विकेट लिए है। शमी के वनडे करियर की बात की जाए तो उन्होंने 23.68 की औसत और 5.56 के इकॉनमी रेट की मदद से 195 विकेट अपनी झोली में डालें है। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो शमी ने भारत को 23 मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 8.94 के इकॉनमी रेट की मदद से 24 विकेट हासिल किये है। 

वहीं भारतीय टीम की बात करे तो वो 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार