भारत ने चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी और 25 रनों से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही कोहली एंड कंपनी ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड से होगा।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचते ही भारत के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह दुनिया की पहली टीम बनी है जो आईसीसी के तीनों फॉर्मेट के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। 

Advertisement

1989 वर्ल्ड कप में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाई थी। 2007 में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की अगुआई में भारत फाइनल में पहुंचा था और जीत हासिल की थी। अब कोहली की कप्तानी में भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है।  

बता दें कि आजतक 7 टीमें ही वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल और 6 टीमें टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल पाई हैं। टेस्ट फॉर्मेट के टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली भारत-न्यूजीलैंड पहली दो टीमें हैं। भारत एकमात्र टीम बन गई है जिसनें हर फॉर्मेट के टूर्नामेंट का फाइनल खेला है। 

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून को खेला जाएगा। हालांकि इसका वेन्यू लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड होगा या नहीं, इसे लेकर संशय बरकरार है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार