India vs Australia 2nd Semi Final Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार (4 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टॉस हार क साथ कप्तान रोहित शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

Advertisement

अहमदाबाद में खेले गए 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में शुरूआत के बाद यह लगातार 14वां वनडे मैच है जब भारतीय टीम टॉस हारी है। इसमें से 11 मैच में रोहित शर्मा ने और 3 मैच में केएल राहुल ने कप्तानी की है। 

Advertisement

वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में रोहित संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  उन्होंने नीदरलैंड के पूर्व कप्तान पीटर बॉरेन की बराबरी की, जो मार्च 2011 से अगस्त 2013 तक 11 वनडे में लगातार टॉस हारे थे, अब रोहित ने उनकी बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा है, जो अक्टूबर 1998 से मई 1999 तक 12 वनडे मैच में लगातार टॉस हारे थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मोहम्मद शमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव हुए हैं। मैथ्यू शॉर्ट और स्पेंसर जॉनसन की जगह कूपर कोनोली और तनवीर संघा टीम में आए हैं। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

टीमें इस प्रकार हैं

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, तनवीर संघा।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार