12 सितंबर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का आगाज जहां 15 सितंबर से होगा तो वहीं टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 2 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय टीम के चयनकर्ता साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरूवार यानि 12 सितंबर को करने वाले हैं।

 
Advertisement

ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि टेस्ट सीरीज में चयनकर्ता किन - किन खिलाड़ियों को मौका देते हैं और क्या रिद्धिमान साहा युवा ऋषभ पंत की जगह टीम में सिलेक्ट होंगे। 

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए टेस्ट सीरीज में दोनों विकेटकीपर को टीम इंडिया में सिलेक्ट किया गया था लेकिन सिर्फ पंत ही दोनों टेस्ट मैच खेल पाएंगे।

 

Advertisement

बतौर ओपनर रोहित शर्मा को मिल सकता है मौका

इसके साथ - साथ ये भी देखना होगा कि केएल राहुल को लेकर चयनकर्ता क्या फैसला करते हैं। कुछ दिन पहले ही एमएसके प्रसाद ने केएल राहुल की फॉर्म को लेकर चिंता व्यक्त की थी।

एमएसके प्रसाद ने रोहित शर्मा को टेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर इंस्तामाल करने को लेकर अपनी राय भी दी थी। यानि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जो टीम चुनी जाएगी उसमें यकिनन बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

 
Advertisement

हार्दिक पांड्या की होगी वापसी

वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिए गए हार्दिक पांड्या टेस्ट सीरीज में भी वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

संभावित टीम
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, शुभमान गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार