12 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के द्वारा सिडनी वनडे में दिए गए 289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद ही खराब रही और केवल 4 रन के अंदर 3 विकेट आउट हो गए। स्कोरकार्ड
Advertisement
सबसे पहले शिखर धवन गोल्डन डक का शिकार हुए और युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ की गेंद पर एल्बी डब्लू आउट हुए।
वहीं कप्तान कोहली झाए रिचर्डसन की गेंद पर शॉर्ट स्कायर लेग पर फील्डिंग कर रहे मार्कस स्टोइनिस को कैच थमा बैठे। इसी ओवर में फिर रायडू भी झाए रिचर्डसन की गेंद का शिकार बने।
आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ऐसा दूसरी दफा हुआ है जब भारत के शुरूआती 3 विकेट 4 रन के अंदर आउट हुए हैं। इससे पहले 24 जनवरी 2004 को एडिलेड वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के शुरूआती 3 विकेट 4 रन पर गिरे थे।