12 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 289 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही है और भारत के दिग्गज ओपनर शिखर धवन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट तो वहीं विराट कोहली 3 रन के साथ - साथ अंबाती रायडू भी आउट हो चुके हैं। रायडू भी बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। भारत के 3 शुरूआती विकेट आउट हो चुके हैं।

Advertisement

शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाले जेसन बेहरनडॉर्फ ने अपनी कमाल की गेंद पर शिखर धवन को एल्बी डब्लू आउट किया। स्कोरकार्ड

Advertisement

अपने वनडे करियर में धवन चौथी बार बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटें हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी दफा धवन बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं। इससे पहले अपने करियर के पहले मैच में भी धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डक का शिकार बने थे।

वहीं आपको बता दें कि यह पहली दफा है जब शिखर धवन इंटरनेशनल क्रिकेट में गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार