कैनबरा, 12 जून| भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दर्शकों की मौजूदगी में सीरीज खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि जिन खेल स्टेडियमों में 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, उन स्टेडियमों को अगले महीने से 10,000 दर्शकों के साथ मैचों या टूर्नामेंटों का आयोजन करने की अनुमति दे दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक बयान में कहा, " 40,000 दर्शकों तक की क्षमता वाले आउटडोर आयोजन स्थलों को स्टेप 3 के तहत 25 फीसदी से अधिक टिकट और दर्शकों के साथ आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी।"

Advertisement

बयान के अनुसार, 40,000 से अधिक क्षमता वाले आउटडोर आयोजन स्थलों को एचपीपीसी से इजाजत मांगने की सलाह दी जाती है। इन स्टेडियमों में दर्शकों का प्रबंध राज्यों द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

यह निर्णय, प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राज्य और क्षेत्रीय नेताओं के साथ हुई कैबिनेट बैठक के बाद लिया गया। बैठक में मॉरिसन के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद थे।

इससे पहले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी कहा था कि अगर संभव हो पाया तो वह या दो ही स्थानों पर सभी चार टेस्ट मैचों के आयोजन पर विचार करेंगे।

भारतीय टीम को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

भारत अपनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बचाने की शुरूआत ब्रिस्बेन से करेगा, जहां पहला टेस्ट मैच तीन से सात दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। मेलबर्न 26 से 30 दिसंबर के बीच तीसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा।

Advertisement

चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा। भारतीय टीम विदेशी जमीन पर अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर तीन से सात जनवरी 2021 के बीच खेलेगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार