भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि भारत ने जोहान्सबर्ग टेस्ट में बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को खेल के दौरान मिस किया है। कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन के कारण अंतिम समय में दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी ली थी। 

Advertisement

भारत ने साउथ अफ्रीका में टेस्ट और सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया। गंभीर ने कहा, "भारतीय टीम ने कोहली को मिस किया। उन्हें कप्तानी में अनुभव है और अनुभवी कप्तानों के लिए चीजें आसान रहती हैं क्योंकि वे जानते है किसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी में किस नंबर पर भेजना है। टीमों ने स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियमसन और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज को भी मिस किया है, जब खिलाड़ी मैच में नहीं होते हैं तो इस दौरान चयनकर्ताओं को भी उनकी जगह किसी और खिलाड़ियों का चयन करना मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

गंभीर ने केएल राहुल को एक कप्तान के रूप में और अधिक आक्रामक होने और जितनी जल्दी हो सके सीखने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा, "राहुल जितना ज्यादा यहां समय बिताएंगे उतना ही ज्यादा उन्हें यहां सीखने को मिलेगा। यह वन डे और टी20 की कप्तानी की तरह टेस्ट मैच नहीं है, जो कहीं अधिक आसान है क्योंकि आपको ऑन-फील्ड प्लेसमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता नहीं है। इस खेल में आपको विकेट की आवश्यकता होती है।" 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार