मुम्बई, 6 अक्टूबर| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का कहना है कि साउथ अफ्रीका के साथ जारी सीरीज के बाकी बचे मैचों को जीतने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में अपने खेल में सुधार लाना होगा। भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही है।
Advertisement
धर्मशाला में उसे सात विकेट से हार मिली थी जबकि कटक में मंगलवार को उसे छह विकेट के शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम पहले खेलते हुए 92 रन ही बना सकी।
टी-20 सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। गावस्कर ने मंगलवार को कहा, "मेरी ईमानदार सलाह यह है कि आप हार के घरबाएं नहीं और अपने खेल में सुधार करें। टीम में कुछ बदलाव की जरूरत है। मसलन अगर कप्तान को अक्षर पटेल पर भरोसा नहीं है तो फिर अमित मिश्रा को आजमाया जाना चाहिए।"
Advertisement
(आईएएनएस)