21 नवंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टी-20 में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के तूफानी अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने पहले 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए 42 गेंदों में 81 रनों की दरकार है। 

Advertisement

धवन ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस फॉर्मेट में उनका चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। धवन और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। 

Advertisement

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां गाबा मैदान पर जारी बारिश से बाधित मैच में भारत के सामने डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 174 रनों की चुनौती रखी है। बारिश के कारण यह मैच 17 ओवरों का कर दिया गया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 158 रन बनाए। हालांकि अंपायरों ने यहां डकवर्थ लुइस प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए भारत की परेशनी को और बढ़ा दिया। 

16.1 ओवर में बारिश आई जिसके कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू किया गया लेकिन अंपायरों ने इसे 20 ओवरों की जगह 17 ओवरों का कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। 

भारत के लिए कुलदीप ने दो विकेट अपने नाम किए। खलील और बुमराह को एक-एक विकेट मिला।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार