19 जनवरी। आखिरी और निर्णायक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 9 विकेट पर 296 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 131 रनों की पारी खेली।

Advertisement

 स्टीव स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशैन ने 54 रनों की पारी खेली। वहीं एलेक्स केरी ने 35 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने इन दो बल्लेबाजों को अलावा किसी बल्लेबाज को 40 रन के स्कोर से आगे नहीं ले जाने दिया। यही कारण रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 286 रन ही बना सकी।

Advertisement

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4, रविंद्र जडेजा 2 विकेट चटकाने में सफल रहे। नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई।

अपडेट- शिखर धवन को कंधे में चोट लगी थी। ऐसे में अपडेट है कि चोट गंभीर है और आखिरी वनडे में बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार