तिरुवनंतपुरम, 6 नवंबर (CRICKETNMORE)| तिरुवनंतपुरम में मंगलवार खेले जाने वाले अंतिम और निर्णायक टी-20 मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा है। इसके साथ ही ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमों के साथ-साथ दर्शक भी पूरी तरह से तैयार और उत्सुक हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि तिरुवनंतपुरम में पिछला इंटरनेशनल मैच 25 जनवरी, 1988 को खेला गया था। ऐसे में मंगलवार को खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंच सकते हैं। 

Advertisement

दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का स्कोर 1-1 से बराबर है और ऐसे में यह तीसरा मैच सीरीज की विजेता टीम का फैसला करेगा। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि यहां रविवार से बुधवार तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 

टीमों की तैयारी की बात की जाए, तो इस सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के लिए जहां भारत को बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वहीं न्यूजीलैंड को पिछले मैच में दर्शाए प्रदर्शन को बरकरार रखना होगा। 

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने फतह हासिल की थी, लेकिन राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने अच्छी वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। 

 

निर्णायक मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे। ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शिखर धवन पर ही रहेगी। वहीं मध्य क्रम के बल्लेबाजों श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 

Advertisement

पिछले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों को भी पिच पर संघर्ष करते देखा गया था। जसप्रीत बुमराह के अलावा, मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज की गेंदबाजी पिच पर कमाल नहीं कर पाई। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज भी टीम

को जीत दिलाने में नाकाम रहे। हालांकि, इस बार तिरुवनंतपुरम स्टेडियम की पिच और परिस्थितियां भारतीय खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। 

इस मुकाबले में स्पिन विभाग में एक बदलाव किया जा सकता है। यजवेंद्र की जगह पक्की है लेकिन अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। वहीं जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के अलावा मोहम्मद सिराज तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में होंगे। पिछले मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मोहम्मद सिराज काफी महंगे साबित हुए थे। लेकिन कप्तान उनपर विश्वास जताते हुए दूसरा मौका जरुर देना चाहेंगे। 

Advertisement

इस मैच के दौरान अगर किसी कारण डकवर्थ लुईस विधि का इस्तेमाल करना पड़ जाता है, तो कप्तान विराट कोहली को इसके लिए भी योजना बनाकर तैयार रखनी होगी। 

 

न्यूजीलैंड टीम की बात की जाए, तो उसका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है लेकिन नियमित नहीं। 

सीरीज के पहले मैच में मेहमान टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में खराब था, लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन वापसी करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। 

Advertisement

ऐसे में अगर न्यूजीलैंड को अगर सीरीज पर कब्जा जमाना है, तो उसे पिछले मैच के प्रदर्शन को इस मैच में भी बरकरार रखना होगा। 

टीमें (संभावित) :-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, यजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रैंट बोल्ट, टॉम ब्रूस, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गुप्टिल, हैनरी निकोल्स, एडम मिलने, कॉलिन मुनरो। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार