India Probable Playing XI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Semi Final) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस महामुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
क्या अभिषेक शर्मा का कटेगा पत्ता: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं। आलम ये है कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में सिर्फ 13.33 की औसत से 80 रन जोड़े हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या उन्हें सेमीफाइनल मुकाबले से ड्रॉप कर देना चाहिए?
इस सवाल का जवाब कुछ शब्दों में होगा 'बिल्कुल नहीं'। देखिए टीम इंडिया सुपर-8 में खेले गए अपने आखिरी दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल तक पहुंची है, ऐसे में वो अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को बदलना नहीं चाहेंगे। इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि 25 साल के अभिषेक ने अब तक इंग्लैंड के सामने 5 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 55.80 की औसत और 219.68 की स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए।
इतना ही नहीं, पिछली बार जब भारत-इंग्लैंड की टी20 में टक्कर हुई थी तब अभिषेक ने महज़ 54 गेंदों पर 134 रन ठोके थे और एक ओवर गेंदबाज़ी करके 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। यही वज़ह है उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले शायद प्लेइंग इलेवन से बाहर नहीं किया जाएगा।
कुलदीप और रिंकू को नहीं मिलेगा मौका: भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज़ कुलदीप यादव एक बार फिर बेंच पर बैठे नज़र आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि मौजूदा समय में टीम इंडिया के नंबर-1 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं, वहीं एक और स्पिनर के तौर पर टीम के पास वाइस कैप्टन अक्षर पटेल का ऑप्शन है जो कि बैटिंग की काबिलियत भी रखते हैं। मुंबई के वानखेड़े ग्राउंड पर स्पिन गेंदबाज़ों के लिए बहुत ज्यादा मदद भी नहीं होगी यही वज़ह है कुलदीप को XI में जगह मिलना मुश्किल है।
बात करें अगर रिंकू सिंह की तो उनके लिए भी प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जगह नहीं बन रही है। इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बैटिंग से भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उनके नाम 5 मैचों में 8 की औसत से सिर्फ 24 रन दर्ज है जो कि उन्होंने 29 गेंद खेलकर बनाए।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।