19 जनवरी। विश्व की दो सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को होने वाले सीरीज के आखिरी मैच को अगर रोमांच की चरम सीमा कहा जाए तो शायद की अतिश्योक्ति होगी। बीते दो मैचों में जिस तरह की क्रिकेट देखने को मिली है उसने इन दोनों टीमों के स्तर को ऊंचा ही उठाया और यह भी साबित किया है दोनों टीमों में ज्यादा अंतर नहीं है और किसी भी दिन कोई भी टीम विजय पताका फहरा सकती है। 

Advertisement

मुंबई में खेले गए पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से जिस तरह धोया उसने मेजबानों पर सवाल खड़े किए। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने धैर्य दिखाया और राजकोट में वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे एम. चिन्नास्वामी में खेला जाना है जो निर्णायक है और इन दोनों टीमों के लिए बेहद अहम।

Advertisement

दूसरे वनडे में ऋषभ पंत चोट के कारण नहीं खेले थे उनके बदले मनीष पांडे को शामिल किया गया था। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय टीम केएल राहुल को दोहरी भूमिका देकर ही इस मैच में उतरेगी या फिर पंत को मौका मिलेगा। इसके अलावा रोहित शर्मा और धवन चोटिल हुए थे।

उनके बारे में सटीक जानकारी मैच से पहले पता चलेगी। वैसे भारतीय टीम में बदलाव की गुंजाइश कम नजर आ रही है। हो सकता है कि आखिरी वनडे में कुलदीप की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया जाए।

तीसरे वनडे के लिए संभावित XI

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे / ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव/ युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार