भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्डस क्रिकेट मैदान पर इंग्लैंड के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

अजिंक्य रहाणे 24 और चेतेश्वर पुजारा 29 रनों पर नाबाद लौटे। रहाणे ने 74 गेंदों पर दो चौके लगाए हैं जबकि पुजारा ने 148 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 394 रन बनाकर लीड हासिल की।
अब हालांकि भारत ने लीड उतार दी है और खुद 78 रनों की लीड ले ली है लेकिन इस क्रम में उसके तीन अहम विकेट गिर गए हैं।

ये तीनों विकेट लंच से पहले गिरे थे। लंच के बाद पुजारा और रहाणे ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
आउट होने वालों में पहली पारी के शतकवीर केएल राहुल (5), रोहित शर्मा (21) और कप्तान विराट कोहली (20) शामिल हैं।

मार्क वुड ने रोहित और राहुल को आउट किया जबकि सैम कुरेन ने कप्तान को आउट किया।

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें अभी बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार