डिंडिगुल, 21 अगस्त| इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच खेला गया दलीप ट्रॉफी का पहला मैच बेनतीजा रहा। मैच के चौथे एवं आखिरी दिन सोमवार को इंडिया रेड ने अपनी दूसरी पारी एक विकेट के नुकसान पर 262 रनों पर घोषित कर दी। 

Advertisement

इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए थे और इंडिया ग्रीन को पहली पारी में 309 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। इस लिहाज से इंडिया रेड ने इस मैच का अंत 290 रनों की बढ़त के साथ किया इसलिए उसके हिस्से तीन अंक आए जबकि इंडिया ग्रीन को एक अंक मिला। 

Advertisement

इंडिया रेड ने चौथे दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 38 रनों के साथ की थी। उसने अपनी दूसरी पारी में सिर्फ कप्तान अभिनुव मुकुंद (31) का विकेट खोया जो 52 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। संजय रामास्वामी 245 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के मार 123 रनों पर नाबाद रहे तो वहीं बाबा इंद्रजीत 205 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

इंडिया ग्रीन के लिए एक मात्र विकेट अंकित राजपूत ने लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार