India vs New Zealand 1st Test Day 4: भारतीय क्रिकेट टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 462 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ भारतीय टीम ने जीत के लिए न्यूजीलैंड को 107 रन का लक्ष्य दिया है। चौथे दिन के अंत तक न्यूजीलैंड की पारी में सिर्फ 4 गेंद का खेल हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड खाता नहीं खेल पाई और दोनों ओपनर नाबाद पवेलियन लौटे। पहले खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण चौथे दिन का खेल तय समय से पहले खत्म हुआ। 

Advertisement

चौथे दिन भारत के लिए दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान ने 150 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके करियर का पहला शतक है।

Advertisement

इसके अलावा विकेटकीपर ऋषभ पंत 99 रन बनाकर आउट हुए और अपने करियर का सातवां जड़ने से चूक गए। सरफराज औऱ पंत ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की। इसके अलावा सरफराज ने विराट कोहली के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 136 रन जोड़े। इससे पहले तीसरे दिन भारत के लिए विराट कोहली 70 रन और कप्तान रोहित शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए थे। 

दूसरी पारी में भारत के आखिरी छह विकेट सिर्फ 29 रन  के अदर ही गिर गए। एक समय भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 433 रन था, लेकिन पंत के आउट होने के बाद सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। 

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में विलियम ओ रुर्की औऱ मैट हेनरी ने 3-3 विकेट, एजाज पटेल ने 2 विकेट, टिम साउदी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46 रनों पर ऑलआउट गई थी। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार