आदर्श सिंह (Adarsh Singh) और कप्तान उदय सहारण (Uday Saharan) के शानदार अर्धशतकों के दम पर भारतीय टीम ने ब्लोमफ़ोन्टेन के मैंगौंग ओवल में खेले जा रहे आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य दिया है। बांग्लादेश ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

 
Advertisement

भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 31 रन के कुल स्कोर तक 2 विकेट गिर गए। इसके बाद आदर्श और उदय ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद  सचिन दहास ने 26 रन, प्रियांशु मोलिया और अरवेल्ली अवनीश ने 23-23 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए।

Advertisement

बांग्लादेश के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए मारुफ़ मृधा ने 43 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं चौधरी मोहम्मद रिजवान और कप्तान महफ़ुज़ुर रहमान रब्बी ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत U19 (प्लेइंग XI): आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।

Also Read: Live Score

Advertisement

बांग्लादेश U19 (प्लेइंग XI): आशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद इकबाल हुसैन एम्मोन, मारुफ मृधा, रोहनाट डौला बोरसन।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार