India Squad for Hong Kong Sixes 2026: भारत ने हांगकांग सिक्सेस 2026 (Hong Kong Sixes 2026) टूर्नामेंट के लिए अपनी सात सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। ये टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से शुरू होने वाला है जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी अनुभवी तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kuma) करेंगे। वो लगभग चार साल बाद भारत की जर्सी में एक्शन करते दिखने वाले हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही होने वाला है। भुवी ने साल 2022 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। ये मुकाबला नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। यहां ये भी जान लीजिए कि हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के गेम इंटरनेशनल क्रिकेट में काउंट नहीं होते, क्योंकि इसके मुकाबले महज़ 6-6 ओवर के खेले जाते हैं। ऐसे में हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भुवी भले ही भारतीय जर्सी में खेलते दिखेंगे, लेकिन उनके नए बनने वाले आंकड़ें इंटरनेशनल क्रिकेट में काउंट नहीं होंगे।

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार के अलावा हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या को भी जोड़ा गया है। क्रुणाल एक बेहद ही काबिल ऑलराउंडर हैं, जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से टीम के लिए योगदान करते हैं। उन्होंने देश के लिए 5 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।

भारतीय स्क्वाड में नितीश राणा (1 ODI और 1 टी20 इंटरनेशनल), शशांक सिंह, राहुल त्रिपाठी, राहुल तेवतिया और टी नजराजन को भी शामिल किया गया है। नितीश राणा, शशांक सिंह और राहुल तेवतिया मुख्य तौर पर बल्लेबाज़ की भूमिका निभाते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर गेंदबाज़ी भी कर सकते हैं। वहीं बात करें राहुल त्रिपाठी की तो वो पारी की शुरुआत और आक्रमक बल्लेबाज़ी करने की काबिलित रखते हैं। वो भारत के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।

टी नटराजन के पास भी खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा। वो अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं और गति में शानदार बदलाव करते हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं।

भुवनेश्वर कुमार की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम मजबूत नज़र आ रही है और वो हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट जीतने की बड़ी दावेदार टीम है। आप नीचे पूरी टीम देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए भारतीय टीम: भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, नितिश राण, टी नटराजन, राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार