बीसीसीआई (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाली 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को बाहर कर दिया गया है। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को जगह नहीं मिली है जबकि हर्षित राणा, नितीश रेड्डी और अभिमन्यु ईश्वरन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पुणे में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बाद केएल राहुल टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे है। मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। शमी फिलहाल अपनी चोट से उबर रहे हैं जबकि कुलदीप यादव को ग्रोइन की समस्या हो गई है जिसके कारण वह दौरे से बाहर हो गए हैं। साथ ही स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी टीम से बाहर कर दिया गया है। 

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि, " कि कुलदीप यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी बाईं कमर में पुरानी समस्या है, जिसके समाधान के लिए उन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया है।" भारत ने रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में तीन तेज गेंदबाजों मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद को भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना है। 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (वीसी), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

रिजर्व खिलाड़ी: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार