पिछले कुछ दिनों से एक सवाल हर भारतीय क्रिकेट फैन के मन में घूम रहा था और वो ये कि आखिर वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का सेलेक्शन कब होगा, अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को होगा।

Advertisement

भारत अपने घरेलू सत्र की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से करेगा, जो 2 अक्टूबर से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगी। ये मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र 2025-27 में भारत की पहली घरेलू सीरीज़ भी होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ के साथ भारत ने अपने मौजूदा सत्र की शानदार शुरुआत की थी। सीरीज़ से पहले, देवजीत सैकिया ने ये भी खुलासा किया कि चयन बैठक ऑनलाइन होगी।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सैकिया के हवाले से कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को किया जाएगा। टीम की चयन बैठक ऑनलाइन होगी।"

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 10-14 अक्टूबर तक दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज़ में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की भी वापसी होगी, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई थी। सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ भी चुना गया था।

इस बीच, वेस्टइंडीज़ ने इस सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है और दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेगनारायण चंद्रपॉल को टीम में वापस लाया है। बल्लेबाज़ एलिक अथानाज़े की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर खैरी पियरे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पियरे ने हाल ही में वेस्टइंडीज़ चैंपियनशिप में 13.56 की औसत से 41 विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज़ टीम इस प्रकार है- रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़े, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार