मीरपुर (बांग्लादेश), 17 जून (आईएएनएस)| पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर चुके सुरेश रैना ने कहा है कि भारत बुधवार से दोनों देशों के बीच शुरू हो रहे तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला को लेकर गंभीर है। बांग्लादेश की समाचार वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के अनुसार, पिछले साल दोनों देशों के बीच हुई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को भारत 2-0 से जीतने में कामयाब रहा था। उस दौरे के लिए हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन ने अपने ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था।

Advertisement

इस बार आस्ट्रेलिया के लंबे दौरे, विश्व कप और व्यस्त इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश दौरे पर सभी महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को भेजने का फैसला किया।भारतीय टीम ने मंगलवार को मीरपुर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जमकर अभ्यास किया। 

Advertisement

रैना ने इस मौके पर कहा, "आपने गौर किया होगा कि पहले टेस्ट मैच के लिए और अब एकदिवसीय श्रृंखला के लिए हमारी सबसे मजबूत टीम यहां आई है। बांग्लादेश ने हाल ही में एकदिवसीय मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पता चलता है कि यह श्रृंखला हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है।"

रैना ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्किन अहमद की भी तारीफ की और कहा कि विश्व कप में अहमद ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

रैना के अनुसार, "उनकी टीम में मशरफे मोर्तजा, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी हैं। टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और बांग्लादेश ने विश्व कप में भी बेहद उम्दा प्रदर्शन किया।"

रैना ने साथ ही उम्मीद जताई कि एकदिवसीय श्रृंखला में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा और भारतीय टीम इसे जीतने में कामयाब होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार