भारतीय टीम को तीसरे वनडे में जीत दिलवाने के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने खुलासा किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज़ के दूसरे एकदिवसीय मैच में मारनस लाबुशाने का कैच छोड़ने के बाद वह सो नहीं पाए थे। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मैच के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बात की और इस दौरान यह खुलासा किया।

Advertisement

इस दौरान जडेजा से विराट कोहली द्वारा उनका स्पैल एक ही बार में खत्म करवाने के फैसले के बारे में भी पूछा गया। आपको बता दें कि जडेजा ने अपना 10 ओवर का स्पैल एक ही बार में खत्म कर दिया था जबकि कप्तान कोहली ने अन्य गेंदबाजों से तीन से चार स्पैल में गेंदबाजी करवाई थी।

Advertisement

इस सवाल के जवाब में जडेजा ने कहा कि हमारा इरादा था कि दूसरे पावरप्ले में अधिक से अधिक ओवर जल्दी से जल्दी खत्म किए जाएं क्योंकि उस दौरान 30-गज के घेरे में आपको पांच क्षेत्ररक्षकों को सर्कल के अंदर रखने होते हैं।

भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने कहा, "यह केवल इतना है कि मैं बीच के ओवरों में कितनी जल्दी से कितने ज्यादा ओवर गेंदबाजी कर सकता हूं, यह अच्छा है। पांच क्षेत्ररक्षकों के प्रतिबंध के कारण, यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बल्लेबाज अंत में बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं।"

रवींद्र जडेजा ने कहा कि रनों को रोककर रखने के अलावा, वह एक-दो विकेट लेने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए जितने ओवर मैं बिना रन दिए बीच के ओवरों में डाल सकता हूं, यह टीम के लिए अच्छा है और एक या दो विकेट लेने की कोशिश भी करता हूं।"

पिछले कुछ मैचों में मैदान पर उनसे कैच छूट रहे थे और फील्डिंग में भी वो थोड़े ढीले नजर आ रहे थे। ऐसे में रवींद्र जडेजा से यह भी पूछा गया कि कुलदीप यादव की गेंदबाजी पर शानदार कैच लेने के बाद उन्होंने राहत महसूस की या नहीं ? 

Advertisement

भारत के इस क्षेत्ररक्षक ने जवाब दिया कि वह पिछले मैच में कैच छोड़ने के बाद से ही सो नहीं पा रहा था। जडेजा ने कहा, "बिल्कुल, जब मैंने पिछले मैच में कैच छोड़ा था, तो मैं पूरी रात सो नहीं सका था। जैसे ही मैंने अपनी आँखें बंद की, कैच मेरे सामने आ रहा था।"
 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार