India vs England U-19 World Cup 2026 Final: वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के तूफानी शतक के दम पर भारतीय टीम ने शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत के लिए इंग्लैंड को 412 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

Advertisement

पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ मुकाबले में 350 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2024 में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए थे।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 20 रन के कुल स्कोर पर एरॉन जॉर्ज के रूप में पहला झटका लगा। जिसके बाद सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पारी को सभाला औप दूसरे विकेट के लिए 90 रन में 142 रन जोड़े।

सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ पारी खेलते हुए 80 गेंदों में 218.75 की स्ट्राईक रेट से 175 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के जड़े। यह टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है।

उनके अलावा म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन, अभिज्ञान कुंडु ने 31 गेंदों में 40 रन, वेंदात त्रिवेदी ने 36 गेंदों मे 32 रन और विहान मल्होत्रा ने 36 गेंदों में30 रन बनाए।

नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए।  जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने 3 विकेट, सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट, मैनी लुम्सडेन ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें:

इंग्लैंड U19 (प्लेइंग XI): बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत U19 (प्लेइंग इलेवन): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार