नई दिल्ली, 1 अगस्त | दिग्गज गेंदबाज ईयान बिशप को लगता है कि जब विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने की बात आती है तो भारतीय टेस्ट टीम बेहतरीन करती है और इसलिए आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम का पलड़ा मेजबान टीम पर भारी रहेगा। 

Advertisement

कोहली की कप्तानी वाली टीम को अगस्त में विंडीज के घर में उसके खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 

Advertisement

भारत की टेस्ट टीम ने हाल ही में अच्छा किया है। घर में तो भारतीय टीम का रिकार्ड शानदार है ही जबकि उसने विदेशों में भी नंबर-1 टीम की तरह प्रदर्शन किया है। 

बीते साल भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। 

बिशप ने आईएएनएस से कहा, "भारत उनकी घरेलू परिस्थिति को बहुत अच्छे से जानती है। बीते कुछ वर्षो में भारत एक ऐसा पावरहाउस बन गया है जिसने विदेशों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में पिछली गर्मियों में उन्होंने शानदार प्रतिस्पर्धा दिखाई थी। आस्ट्रेलिया को पिछले साल उसके ही घर में पहली बार मात दी। इसमें कोई शक नहीं है कि आस्ट्रेलिया अपने दो बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी, लेकिन यह बताता है कि भारत विदेशों में अच्छा करने वाली टीम है।"

51 साल के इस पूर्व तेज गेंदबाज को लगता है कि अगर विंडीज को भारत को मात देनी है तो उसे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि भारत का गेंदबाजी आक्रमण शानदार है जिसमें जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाज हैं। 

Advertisement

बिशप के मुताबिक, मेजबान टीम की बल्लेबाजी रोस्टन चेज और शाई होप के जिम्मे काफी हद तक निर्भर करेगी। 

अपने समय के बेहतरीन गेंदबाज रहे बिशॉप ने कहा, "वेस्टइंडीज उम्मीद करेगी कि रोस्टन चेज और शाई होप तथा बाकी के सभी खिलाड़ी एक साथ आएंगे और तय करेंगे कि वह अपनी टीम के लिए अच्छा करेंगे, शतक लगाएंगे।"

भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है और इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार