India vs Australia 1st T20I Stats Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार (29 अक्टूबर) को कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरूआत दोपहर 1.45 बजे से होगी। इस मुकाबले में कई रिकॉर्डस भी बन सकते हैं, आइए जानते हैं। 

Advertisement

सूर्यकुमार यादव के 150 छक्के

Advertisement

सूर्यकुमार यादव (148) अगर दो छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारत के दूसरे औऱ दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित शर्मा, मुहम्मद वसीम,मार्टिन गुप्टिल और जोस बटलर ही अभी तक ऐसा कर पाए हैं।

जसप्रीत बुमराह के 100 विकेट

जसप्रीत बुमराह अगर 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल अर्शदीप सिंह (101) ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। बुमराह ने अभी तक 75 मैच की 74 पारियों में 96 विकेट लिए हैं। 

मिचेल मार्श के 2000 रन

Advertisement

मिचेल मार्श (1996) चार रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन पूरे कर लेंगे। अभी तक डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच औऱ ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। 

सैमसन-वर्मा के 1000 रन

भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन औऱ तिलक वर्मा के पास 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका होगा। सैमसन ने 49 मैच की 42 पारियों में 993 रन औऱ वर्मा ने 32 मैच की 30 पारियों में 962 रन बनाए हैं। 

Advertisement

सुंदर के 50 विकेट

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने अभी तक 54 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 52 पारियों में 48 विकेट लिए हैं। दो विकेट हासिल करते ही वह 50 विकेट लेने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। 

स्टार्क को पछाड़ने का मौका

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जोश हेजलवुड ने अभी तक 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 57 पारियों में 76 विकेट लिए हैं। अगर वह चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में मिचेल स्टार्क को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। स्टार्क ने 65 पारियों में 79 विकेट लिए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार