India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस टेस्ट मैच में दूसरे दिन मजबूत स्थिति में होने के बावजूद तीसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

Advertisement

टीम इंडिया को मिली इस करारी हार पर ट्विटर पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री पर मीम शेयर करते हुए लिखा, 'इस वक्त रवि शास्त्री कह रहे होंगे एक बोतल वोडका काम मेरा रोजका।' वहीं एक दूसरे यूजर ने आज के मैच से महाभारत को जोड़कर एक मजेदार मीम शेयर किया है।

Advertisement

एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली थी लेकिन तीसरे दिन के खेल के दौरान भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से चरमरा गई और महज 36 रन ही बना सकी। इस मैच के दौरान भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी दहाई के आकड़े तक नहीं पहुंच सका था। 

पहली पारी में 53 रन की लीड के चलते ऑस्ट्रेलिया को यह टेस्ट मैच जीतने के लिए महज 90 रनों की जरूरत थी जिसे कंगारूओं ने बिना किसी दिक्कत के 8 विकेट से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से दूसरी पारी में जॉश हेजलवुड ने 5 और पैट कमिंस ने 4 विकेट अपने नाम किए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार