19 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवारि आज सीरीज के आखिरी मैच बेंगलुरू में खेला जाएगा। यह वनडे मैच सीरीज का निर्णायक वनडे मैच साबित होने वाला है।

Advertisement

बीते दो मैचों में जिस तरह की क्रिकेट देखने को मिली है उसने इन दोनों टीमों के स्तर को ऊंचा ही उठाया और यह भी साबित किया है दोनों टीमों में ज्यादा अंतर नहीं है और किसी भी दिन कोई भी टीम विजय पताका फहरा सकती है।

Advertisement

मुंबई में खेले गए पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से जिस तरह धोया उसने मेजबानों पर सवाल खड़े किए। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने धैर्य दिखाया और राजकोट में वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे एम. चिन्नास्वामी में खेला जाना है जो निर्णायक है और इन दोनों टीमों के लिए बेहद अहम।

मौसम अपडेट
मौसम विभाग की मानें तो बेंगलुरू में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मैच का फैन्स भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे। रात के समय ओस गिरने की संभावना है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी पहले फील्डिंग करने का फैसला कर सकती है। 

भारत संभावित XI
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, मनीष पांडे / ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव/ युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया संभावित XI
एरोन फिंच, डेविड वार्नर, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी, एश्टन एगर / डी 'शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन / जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा

Advertisement

कहां होगा मैच
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम 

कितने बजे से होगा मैच
मैच दोपहा 1 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

लाइव टेलीकास्ट

Advertisement

लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार