पाकिस्तान क्रिकेट टीम तो अपनी खराब फील्डिंग के लिए काफी मशहूर है लेकिन पाकिस्तान से ही कैचिंग का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। हालांकि, ये कैच किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नहीं ब्लकि एक फैन ने पकड़ा है। पाकिस्तान में खेली जा रही टेप-बॉल चैंपियनशिप का ये जबरदस्त कैच सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ये नाटकीय घटना तब हुई जब मैच के दौरान बल्लेबाज ने फैंस के बीच स्टैंड्स में एक ज़ोरदार शॉट मारा। जैसे ही बॉल स्टैंड की ओर गई, एक उत्साही फ़ैन ने तुरंत रिएक्ट करते हुए आगे की तरफ छलांग लगाई और एक शानदार डाइविंग कैच पूरा किया। इतना ही नहीं, ये फैन कैच पकड़ने के बाद लकड़ी के बैरिकेड के बीच से भी आगे लुढ़क गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
बता दें कि पाकिस्तान टेप-बॉल चैंपियनशिप के ऑर्गनाइज़र ने उन फ़ैन्स के लिए इनाम की घोषणा की थी जो स्टैंड में हिट हुई बॉल को पकड़ेंगे। इस शानदार कैच के बाद, फ़ैन को 20,000 PKR का कैश प्राइज़ दिया गया। जैसे ही फैन को ये प्राइज दिया गया तो वेन्यू पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाईं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, अगर पाकिस्तान में क्रिकेट की बात करें तो फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के बाहर होने से फैंस मायूस हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी काफी फेरबदल करने में लगा हुआ है। पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए बाबर आजम और सैम अयूब को टीम से बाहर कर दिया गया है और आने वाले समय में ये भी हो सकता है कि सलमान आगा से भी टी-20 फॉर्मैट की कप्तानी छीन ली जाए। ऐसे में आने वाले दिन फैंस के लिए तो काफी मजेदार होने वाले हैं।