25 दिसंबर। बॉक्सिंग डे से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू हो रहे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच में बहुत कुछ दांव पर है। चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है और इस मैच से जीत न सिर्फ टीम को बढ़त देगी बल्कि साल-2018 का अंत जीत के साथ करने से एक मनोवैज्ञानिक मजबूती भी टीम को मिलेगी जो आने वाले साल में सकारात्मक साबित होगी।

Advertisement

सीरीज इस समय उस पड़ाव पर है कि बुधवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में किसी भी टीम का पलड़ा भारी नहीं माना जा सकता। 

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत ने भारत को बढ़त दिला दी तो वहीं पर्थ में आस्ट्रेलिया में वापसी कर बता दिया था कि उसे उसके घर में हल्के में लेना गलती होगी। अब आत्मविश्वास से भरी दोनों टीमें पीछे नहीं हटना चाहती है और अपनी जी जान लगाकर सीरीज को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

भारत ने नई प्रथा के तहत मैच से एक दिन पहले अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है। कप्तान विराट कोहली ने टीम में मयंक अग्रवाल को चुना है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से मयंक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। मयंक का ओपनिंग करना तय है और उनके साथ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले हनुमा विहारी दूसरे सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

एमसीजी की पिच को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं। इस पर घांस देखी गई है और उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। कुछ दिन पहले आस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर भी इस बात को कह चुके हैं कि एमसीजी की विकेट पर घांस है जिससे बल्ले और गेंद में अच्छी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। 

टीमें 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा

Advertisement

आस्ट्रेलिया: टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), एरॉन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड। 

लाइव टेलीकास्ट
तीसरे टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट भारत में सुबब 5 बजे से होगा। मैच को सोनी टेन 3 पर लाइव देख सकते हैं तो साथ ही मैच का मजा लाइव आप सोनी लिव ऐप पर ले सकते हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार