3 जनवरी।  सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 303 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में यह पहली दफा हुआ है जब एक दिन में 300 या उससे ज्यादा रन बने हैं।

Advertisement

पहले दिन के खेल खत्म होने तक पुजारा 130 और हनुमा विहारी 39 रन पर नाबाद हैं। दोनों के बीच अबतक 75 रनों की साझेदारी हो गई है।

आपको बता दें कि साल 2019 में पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक जमा दिया है। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 3 शतक जमाकर कमाल कर दिया है।

पुजारा के अलावा पहले दिन मयंक अग्रवाल ने भी कमाल करते हुए 77 रन की पारी खेली। विराट कोहली 23, केएल राहुल 9 और रहाणे 18 रन बनाकर आउट हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से जोश हैजलवुड को 2 विकेट मिला तो वहीं मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन को एक - एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार