सिडनी, 6 जनवरी - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच का चौथा दिन बारिश के कारण बाधित रहा और समय से पहले ही स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई। हालांकि, रविवार को दूसरे सत्र में दोनों टीमों को पिच पर खेलने का मौका मिला और इस पर आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रनों का स्कोर बनाया। 

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी न खेलते हुए आस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया और इस पर आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बनाए, जिसमें बारिश ने दखल दी। ऐसे में समय से पहले ही स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई। आस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद हैं। 

इससे पहले दोनों टीमों को पहले सत्र में खेलने का मौका नहीं मिला। इस सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। दूसरे सत्र में आस्ट्रेलिया अपने पिछले दिन छह विकेट पर 236 रनों से आगे खेलने उतरी उसने अपने खाते में 64 रन जोड़ पहली पारी में 300 रन बनाए। 

इस पारी में टीम के लिए मार्कस हैरिस (79) ने सबसे अधिक रन बनाए। इसके अलावा, मार्नस लाबुसचाग्ने ने 38 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 37 रनों का योगदान दिया।

भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हाथ लगी। 

भारतीय टीम की ओर से मिले फॉलोऑन के बाद चायकाल तक आस्ट्रेलिया टीम ने छह रन जोड़े लेकिन तीसरे सत्र का खेल दोनों टीमों के बीच बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया और ऐसे में स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई। 


Advertisement

आईएएनएस

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार