23 मार्च, धर्मशाला (CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में 25 मार्च से खेला जाएगा। दोनों टीम किसी भी तरह से यह टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

Advertisement

ऐसे में दोनों टीम इस समय धर्मशाला में पहुंचकर रणनीति बनानें में व्यस्त है। एक तरफ जहां कोहली एंड कंपनी की टीम चौथे टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर रणनीति बना रही है तो वहीं धर्मशाला की पिच को देखते हुए कंगारु खेमा भी एक बड़ा बदलाव करने वाला है।

Advertisement

कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे टेस्ट मैच में एक बड़े दिग्गज को बाहर बैठाकर नए करिश्माई गेंदबाज को चौथे टेस्ट मैच में खेलने का मौका देगी। इस बड़े दिग्गज तेज गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चौथे टेस्ट मैच में वापस बुला सकती है..►

 

एचपीसीए क्यूरेटर सुनील चौहान ने मीडिया को बताया है कि धर्मशाला की पिच उछाल वाली होगी जिससे तेज गेंदबाजों का बड़ा फायदा मिलने वाला है। जिससे जो बल्लेबाज पुल शॉट खेलने में माहिर है वो इस उछाल वाली विकेट पर अच्छा स्कोर कर सकता है।

एचपीसीए क्यूरेटर की बात को ध्यान में रखकर ऑस्ट्रेलियाई मैनेजमेंट इस बात को लेकर चर्चा कर रही है कि चौथे टेस्ट मैच में स्पिनर स्टीव ओ कीफे को बाहर कर तेज गेंदबाज जैक्सन  बर्ड को टीम में शामिल करे जिससे धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ भारतीय बल्लेबाज पर आक्रमण किया जा सके।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने रणनीति बनाते हुए कई दिग्गजों ने चौथे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के बारे में उलटा बयान देने शुरु कर दिए हैं जिससे भारत दबाव में आ सके। ऐसे में देखना होगा कि क्या चौथे टेस्ट मैच में कंगारु सेना तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड के साथ मैदान पर उतरती है। आपको बता दें कि स्पिनर स्टीव ओ कीफे ने पुणे टेस्ट मैच में 12 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में खास भूमिका निभाई थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार