Rajeev Shukla Presides Over BCCI: इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' लीग में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने को लेकर चल रहे विवाद पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है। राजीव शुक्ला का साफ कहना है कि यह मामला एक विदेशी लीग से जुड़ा हुआ है और इसका भारतीय क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी से कोई लेना देना नहीं है।

Advertisement

राजीव शुक्ला ने इस मामले को लेकर कहा कि यह फैसला पूरी तरह से संबंधित फ्रेंचाइजी का है। खिलाड़ी को खरीदने का मामला भारत के बाहर की एक लीग से जुड़ा है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने 'आईएएनएस' से ​​कहा, "देखिए, यह उनका अपना फैसला है, क्योंकि यह हमारी लीग नहीं है। यह आईपीएल के लिए नहीं किया गया है। यह भारत के बाहर की एक लीग के लिए किया गया है। यह पूरी तरह से उनका अपना फैसला है। इंग्लैंड में कोई लीग है जिसके लिए वह ऐसा कर रहे हैं।"

Advertisement

भारतीय मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार को साइन करने का कदम फैंस को रास नहीं आया है। फैंस ने 'एक्स' पर जाकर टीम के मालिक और फ्रेंचाइजी की आलोचना की और उन्हें 'राष्ट्र-विरोधी' करार दिया। इस तीखी प्रतिक्रिया के चलते टीम का 'एक्स' अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।

आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2025 में 'द हंड्रेड' की लीड्स फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया था। यह टीम पहले नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाती थी। फ्रेंचाइजी ने ईसीबी से 49 प्रतिशत और यॉर्कशायर से 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर टीम का नियंत्रण अपने नाम किया था।

भारतीय मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार को साइन करने का कदम फैंस को रास नहीं आया है। फैंस ने 'एक्स' पर जाकर टीम के मालिक और फ्रेंचाइजी की आलोचना की और उन्हें 'राष्ट्र-विरोधी' करार दिया। इस तीखी प्रतिक्रिया के चलते टीम का 'एक्स' अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

2009 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेला है और दुनियाभर में फ्रेंचाइजी टी20 लीग में निवेश करने वाले आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने आम तौर पर पाकिस्तान के क्रिकेटरों को साइन करने से परहेज किया है, हालांकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने कहा था कि नीलामी में चयन पूरी तरह से खिलाड़ी के प्रदर्शन, उपलब्धता और हर टीम की जरूरतों पर आधारित होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार