India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पहला एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और स्टिव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की। जहां मैक्सवेल ने 19 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन बनाए वहीं स्मिथ ने 66 गेंदो पर 105 रन बनाए।

Advertisement

स्मिथ और मैक्सवेल की इस पारी पर उनकी आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीटर पर मजेदार पोस्ट शेयर कर अपना दर्द प्रकट किया है। राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को ट्वीट में टैग कर लिखा, 'मैक्सवेल छक्का मार रहा है, क्या हाल हैं पंजाब?'

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के इस ट्वीट पर पंजाब की टीम ने स्मिथ के शतक लगाने के बाद लिखा, 'स्मिथ ने 62 गेंदों पर शतक लगा दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान के एडमिन हाथ मिल रहे होंगे लेकिन दर्द में।' वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए।

जवाब में 375 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने काफी जबरदस्त शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 5 ओवरों में 53 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर शिखर धवन और कप्तान कोहली खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार