11 जनवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच सिडनी में 12 जनवरी को खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे सीरीज में एक दूसरे को मात देनें के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत दूसरे नंबर पर हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया पांचवें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत की टीम कभी भी दि्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि वनडे सीरीज में भारत क्या कमाल कर पाता है।

Advertisement

भारत - ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट रिकॉर्ड

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 128 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 73 और भारत ने 45 जीत पाने में सफलता पाई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के यह 10वां द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेला जाने वाला है।

पिछले 9 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 5 दफा ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा है तो वहीं 4 दफा भारत की टीम जीत पाने में सफल रही है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार