India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। ब्रिस्बेन के मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच से पहले खबरें यह आ रही थीं कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के कठोर नियम के चलते क्वींसलैंड की यात्रा करने के पक्ष में नहीं है।  

Advertisement

वहीं अब इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर रिएक्ट किया है। संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर लिखा, 'यह वास्तव में काफी सरल है। या तो चयन के लिए खुद को उपलब्ध न करें या फिर एक बार टीम में चुने गए के बाद बायो बबल और सख्त प्रोटोकॉल का सम्मान करें। यह दोनों एक साथ नहीं हो सकते हैं।'

Advertisement

हालांकि अब इस पूरे मामले पर मीडिया से बातचीत के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सीईओ निक होक्ली ने कहा, 'BCCI क्वींसलैंड में क्वारंटीन आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरी तरह से समर्थन कर रही है। ऐसे में ब्रिस्बेन के मैदान पर ही चौथा टेस्ट मैच तय तारीख में खेला जाएगा।' 

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच सिडनी के मैदान पर 7 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं चौथा टेस्ट मैच जिसको लेकर विवाद चल रहा है वह 17 जनवरी से ब्रिस्बेन के मैदान खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार