3 दिसंबर। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत के लिए आस्ट्रेलिया टीम पूरी तरह से तैयार है और उतने ही तैयार हैं इसकी गेंदबाजी टीम। हालांकि, इसमें शामिल जोश हाजलेवुड का कहना है कि नाथन ल्योन इसमें तुरुप का इक्का हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, हाजलेवुड ने एक संवाददाता सम्मेलन में आस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी पर प्रकाश डालते हुए यह बात कही। 

आस्ट्रेलिया टीम के पास मिशेल स्टॉर्क, हाजलेवुड, पैट कमिंस और नाथन ल्योन के रूप में चार ऐसे गेंदबाज हैं, जो भारतीय टीम के बल्लेबाजों के बड़े स्कोर के लक्ष्य में अड़चन डाल सकते हैं।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी अधिकतम रूप से ऑफ स्पिन गेंदबाज न्योन पर ही निर्भर होगी। उस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में ल्योन ने शानदार प्रदर्शन किया था। 

ऐसे में एक संवाददाता सम्मेलन में हाजलेवुड ने कहा, "मेरे लिए हम चारों में नाथन सबसे अहम खिलाड़ी हैं। स्टॉर्क और कमिंस की गेंदबाजी थोड़ी एक जैसी है लेकिन नाथन की गेंदबाजी ने दो सप्ताह पहले शेफील्ड शील्ड में अपनी क्षमता दर्शाई थी। वह विकेट लेते हैं और उनकी गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी मजबूत है।"

हाजलेवुड ने भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम की प्रशंसा करते हुए कहा, "मुझे भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम विश्व में सबसे बेहतरीन लगता है, जिसका नेतृत्व कप्तान विराट कोहली कर रहे हैं। अगर हम शुरुआत में ही विकेट गिराने में सफल रहे, तो इससे पहले टेस्ट मैच में दबदबा बनाने में हमें काफी मदद मिलेगी।"

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज छह दिसम्बर से शुरू हो रही है। इसमें पहला टेस्ट मैच गुरुवार से एडिलेड में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार