18 दिसंबर। भारत को दूसरे टेस्ट मैच में यहां 146 रनों की करारी शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा कि पहली पारी में सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और मार्कस हैरिस के बीच हुए शतकीय साझेदारी जीत-हार के बीच का अंतर रही।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे जिसमें फिंच (50) एवं हैरिस (70) के बीच पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई थी।  2019 Auction: इन 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस है 2 करोड़,आखिरी नाम चौंकाने वाला

पेन ने कहा, "मुझे अभी काफी राहत मिली है, पहली टेस्ट जीत के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। दोनों टेस्ट मैच बहुत मुश्किल रहे और जीत पाकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "दो ऐसी टीमें मुकाबला कर रही थीं जिनकी तेज गेंदबाजी बहुत अच्छी है। पिच काफी तेज थी और ऐसा प्रतीत हुआ कि रोलर चलने से उस पर काफी फर्क पड़ा। हम पहले दिन बहुत चिंतित थे, फिंच एवं हैरिस ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और शायद वहीं जीत और हार के बीच का अंतर साबित हुई।" सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार